सिंदरी मनोहर टांड़ हिरक रोड़ स्थित वर्षों से टुटे हुए पुल का निर्माण कार्य धनबाद सांसद प्रतिनिधि एवं सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सुसंपन्न करवाया…

सिंदरी मनोहर टांड़ हिरक रोड़ स्थित वर्षों से टुटे हुए पुल का निर्माण कार्य धनबाद सांसद प्रतिनिधि एवं सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने सुसंपन्न करवाया…


धनबाद(SINDRI):धनबाद के सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक चन्द्रदेव महतो ने रविवार को सिन्दरी मनोहरटांड़ हिरक पथ में स्थित काफी वर्षों से क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्य मुख्य मंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत धनबाद जिला के सिन्दरी विधान सभा अन्तर्गत सिन्दरी मनोहर टांड़ हिरक पथ में क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य सांसद दुलू महतो के प्रतिनिधि एवं माननीय विधायक चन्द्रदेव महतो सिन्दरी विधान सभा क्षेत्र के कर कमलों द्वारा आज 23 फरवरी रविवार को सुसम्पन्न हुआ। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था कई लोगों की इस पुल में दुर्घटना के कारण जान भी चली गई है ।

इस पुल के बनने से सिन्दरी बलियापुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेंगे। इसके लिए झारखंड सरकार, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक चन्द्रदेव महतो का सिन्दरी की जनता आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भाई बन्धु बहनों ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। लोगों ने कहा इस पुल के बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *