सिंदरी मनोहर टांड़ निवासी परमेश्वर टुडू लगभग एक महीने से लापता का शव सिंदरी हर्ल रेल ट्रैक पर बरामद, परिजनों में शोक की लहर…

सिंदरी मनोहर टांड़ निवासी परमेश्वर टुडू लगभग एक महीने से लापता का शव सिंदरी हर्ल रेल ट्रैक पर बरामद, परिजनों में शोक की लहर…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी थाना क्षेत्र के पिछले लगभग एक महीने से लापता परमेश्वर टुडू उम्र लगभग 40 वर्ष का शव सिंदरी हर्ल के रेल लाइन ट्रैक के L-113 (पोल) खंभा के पास शुक्रवार को क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। मृतक मनोहर टांड़ सिंदरी कॉलेज के पास का रहने वाला था। मृतक के परिजन एक महीने से उसे खोज कर रहे थे।

मृतक के छोटे भाई रवि टुडू ने बताया कि परमेश्वर टुडू पिछले एक महीने से घर से लापता था। उन्होंने बताया कि परमेश्वर मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। जिसकी वजह से परिवार के सदस्य उन्हें हर संभावित जगह पर ढूंढ रहे थे और काफी परेशान थे। शुक्रवार को उनके शव मिलने की सूचना परिवार को दुख में ढकेल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी थाना से ए एस आई हेमाराम और घटनास्थल प्रमुख ऐ सी हेंब्रम दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ए एस आई हेमाराम की उपस्थिति में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

एक महीने की लंबी तलाश के बाद परमेश्वर का इस तरह मिलना पूरे क्षेत्र के लिए दुखद खबर है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। फिलहाल परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *