सिंदरी भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…

सिंदरी भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो मौजूद रहे। उनके साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार , भाजपा नगर अध्यक्ष संजू महतो,भाजपा नेत्री तारा देवी ,धर्मजीत सिंह ,जगदीश रवानी, प्रकाश बाउरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महान विचारकों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम निष्ठा और संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरपुरा बाजार स्थित भूंजा मोड में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। मोहन कुंभकार एवं तारा देवी ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाया और इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री की इस्तीफे की मांग की । सम्मानित होने वाले कार्यकर्ताओं में अरविंद खत्री, ब्रजेश सिंह,अशोक गौरी,अर्जुन कुंभकार, शशि सिंह,इंद्र मोहन सिंह, शैलेश सिंह,अविनाश सिंह, दिनेश सिंह, रासबिहारी पाठक,अरुण झा,गणेश महतो, सुमन चौधरी, अनिमा सिंह,चुमकी देवी,रवि शर्मा, संजय गुप्ता, गार्गी सिंह,रणवीर महतो,बरमेश्वर शर्मा,शंकर पांडेय के अलावा अनेकों लोग उपस्थित रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *