सिंदरी भाजपा उपाध्यक्ष के श्रद्धकर्म में भाग लेने तारा देवी पहुंची …

सिंदरी भाजपा उपाध्यक्ष के श्रद्धकर्म में भाग लेने तारा देवी पहुंची …

सिंदरी(SINDRI): भारतीय जनता पार्टी सिंदरी के उपाध्यक्ष रहे सरदार गुरदेव सिंह के श्राद्धकर्म में गुरुवार को सिंदरी पूर्व भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी सिंदरी गुरुद्वारा साहिब पहुंची और दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्वर्गीय गुरदेव सिंह की तस्वीर पर हार चढ़ाया और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। गुरदेव सिंह का निधन लंबी बीमारी के चलते हुआ था। इस अवसर पर तारा देवी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार सिंह के परिवार के साथ है । उन्होंने ईश्वर सेदिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धकर्म में भाग लिया । तारा देवी ने कहा की भाजपा के कद्दावर कार्यकर्ता के रूप सिंह ने पार्टी के कार्यक्रमों में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके मृत्यु की खबर मिलने पर मुझे काफी दुख हुआ। हमारे आने वाली पीढ़ी को श्री सिंह के पार्टी के प्रति उनके योगदान से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। मौके पर शैलेश कुमार सिंह, विश्वनाथ गोराई, शशि सिंह ,रोहित ,संतोष पांडेय ,गणेश महतो,प्रमुख सिंह, प्रभास अग्रवाल सहित कई स्थानीय ने श्रद्धाकर्म में भाग लिया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *