धनबाद(SINDRI): सिंदरी के डी स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सिंदरी ब्रांच से एक महिला हीरा देवी ने रुपए निकाल कर थैला में रखा और बैंक से बाहर निकल कर घर जा रही थी, इसी क्रम में बाइक पर सवार दो लोगों ने उसका पीछा किया और बाइक सटा कर हीरा देवी को गिरा दिया, हीरा देवी जैसे ही गीर पड़ी बाइक सवार हीरा देवी से रूप्ये का थैला छीनकर भाग निकले । हीरा देवी चिल्लाई ,आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई , सिंदरी पुलिस को घटना की सूचना दी गई सिंदरी थाना के एस आई सतीश कुमार महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हीरा देवी से घटना की जानकारी लेने के बाद बैंक से सीसीटीवी का फुटेज देखा अपराधी बाइक सवार नजर आ रहे थे ,एस आई सतीश कुमार ने बताया छानबीन करने के बाद ही पता चल पाएगा, हीरा देवी ने बताया कि अपराधी बैंक से ही हम पर नजर रखे थे, और बैंक से निकलते ही रुपए का थैला लेकर भाग गए । हीरा देवी के पुत्र को सूचना मिलते ही प्रदीप सिंह बैंक पहुंचे , हीरा देवी का बेटा प्रदीप सिंह ने बताया कि मेरी शादी के लिए मां पैसा निकालने गई थी, प्रदीप सिंह की शादी धनबाद में 20 अप्रैल को हैं । हीरा देवी के पति
जग्गू सिंह के न रहने पर हीरा देवी ही सभी कार्य कर रही है , शादी को लेकर ही आज मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे के लगभग बैंक से रुपया निकालने गई थी, रूपए निकाल कर हीरा देवी अपने घर आवास संख्या – के डी 103 के तरफ जा रही थी । तभी उक्त घटना घटित हुआ।हीरा देवी ने बतायी कि थैला में बैंक का दो पास बुक, एक बड़ा मोबाइल एवं एक लाख रूपए था।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

