सिंदरी बस्ती मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन,16 टीमें मैदान में…

सिंदरी बस्ती मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का किया गया आयोजन,16 टीमें मैदान में…

सिंदरी(SINDRI): वार्ड संख्या 54 स्थित सिंदरी बस्ती मैदान में सिंदरी मल्लिक समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में 27 फरवरी से क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लिया ।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और क्षेत्र में आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद 1 मार्च को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुलू महतो की उपस्थिति प्रस्तावित है।वे विजेता एवं उपविजेता टीमों को पारितोषिक प्रदान करेंगे।
मैदान में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई और पूरे क्षेत्र में खेल को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन समिति ने सभी सदस्यों और दर्शकों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया । मैच के आयोजन में प्रतियोगिता का खेल प्रभारी अजीत मल्लिक, क्रिकेट टूर्नामेंट का अध्यक्ष कमल मल्लिक, सचिव विश्वनाथ मल्लिक, पूरा खेल का संरक्षण बबलू मल्लिक, सदस्य कौशिक मल्लिक, अजय मल्लिक, वरुण राजेश मल्लिक, विश्वजीत , मनोज, पवन इत्यादि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *