सिंदरी(SINDRI): बलियापुर सिंदरी बलियापुर मुख्य सड़क मार्ग गुलीटांड़ मोड़ के पास रविवार को बाइक एवं स्कोर्पियो के बीच हुई टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त स्कोर्पियो जिसका नंबर JH 10 G 2942 को एवं बाइक को जप्त कर बलियापुर थाना ले गयी। घायल युवक रोहित गोराई, 20 वर्ष व काजल गोराई, 22 वर्ष दोनों बाघमारा का रहने वाला है..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

