सिंदरी बलियपुर में बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती पूजा का पर्व काफी धूम धाम से मनाया गया…

सिंदरी बलियपुर में बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती पूजा का पर्व काफी धूम धाम से मनाया गया…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी बलियापुर में बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती पूजा का पर्व काफी धूम धाम से मनाया गया। यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों क्लबों,गली मुहल्लों, एवं सनातन धर्म के लोगों ने अपने अपने घरों में मां शारदे माता श्री सरस्वती जी की तस्वीर एवं प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना किये।

विभिन्न क्लबों गली मुहल्लों में बच्चों युवाओं ने मंडपों में सरस्वती जी की प्रतिमा स्थापित कर काफी साज सजावट और आकर्षक विद्युत रौशनी की मनमोहक पंडालों में मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना किए। यहां डोमगढ डी एल टु कालोनी, सिंदरी कैम्प डोमगढ , सिंदरी झोपड़ी मार्केट, गणेश पूजा स्थल आर एम के फोर कालोनी, स्टुडेंट्स क्लब रांगा माटी,अमर शक्ति क्लब, विरसा क्लब आई एम टाइप कालोनी, गुरुद्वारा मोड़ झोपड़ी पट्टी , मनोहर टांड़,बी आई टी सिंदरी, के वन,एल टाइप एस के फोर, इत्यादि जगहों एवं कालोनियों में मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना किया गया है।

पूजा मंडपों में भक्ति मय संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।कयी जगहों पर पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किये। स्कूलों के बच्चों नन्ही बालिकाओं लड़कियों में सरस्वती पूजा को लेकर काफी उत्साह और खुशियां देखा गया बालिकाओं ने भारतीय परिधान साड़ी पहन कर पूजा अर्चना करने और पूजा घुमाने निकली। संध्या समय कयी पूजा मंडपों में संगीत और डांस कम्पिटीशन का भी आयोजन किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *