सिंदरी(SINDRI): HURL के CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) प्रोग्राम के तहत DMC द्वारा FCIL के सिंदरी नगर में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पहल की सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सराहना की है।
चेंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शहर के पांच प्रमुख क्षेत्रों में हाईमास्ट लाइट लगाने की अनुशंसा की थी, जिसे माननीय सांसद कार्यालय और नगर आयुक्त श्री रवि राज एवं श्री गौतम मांझी ने भी समर्थन दिया। लाइटें शहरपुर बाजार, हटिया, TOP मैदान, जय माता दी मंदिर और एसीसी गेट बजरंग बली मंदिर पर लगाई जा रही हैं।
इसके साथ ही बाजार एरिया में स्ट्रीट लाइट भी लगाने का निर्णय लिया गया ताकि रात में पर्याप्त रोशनी बनी रहे, नाइट गार्ड और पुलिस पेट्रोलिंग को सुविधा मिले और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
चेंबर के अध्यक्ष और सभी व्यापारियों ने HURL और संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

