धनबाद(SINDRI): सिंदरी के डोमगढ क्षेत्र के एन ए सी आवासों और बाजार को खाली कराने के सिंदरी एफ सी आई एल प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ दुर्गा मंदिर परिसर में डोमगढ बचाओ मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में डोमगढ़ में यथास्थिति बहाल रखने का निर्णय लिया गया..
मोर्चा की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता धीरज सिंह ने कहा कि जो परिवार जिस आवास में रह रहा है वह उसी आवास में रहेगा। एफ सी आई एल प्रबंधन ने लोगों को जबरन आवास से निकालने का प्रयास किया तो उसे मुंहतोड जवाब दिया जाएगा। धीरज सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि डोमगढ में यदि किसी का भी आशियाना उजड़ता है तो एफ सी आई एल (खाद)प्रबंधन के अधिकारियो को भी आशियाना छोडना होगा। धीरज सिंह ने बताया कि डोमगढ के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की बैठक कर इस आंदोलन के साथ उन्हें जोड़ा जाएगा..
बैठक में अनिल साह, सुनील झा, नवीन झा, महेश गोस्वामी, राजेंद्र कुमार, रमेश राम, सुड्डु आलम, विजय राम, रिंकी देवी, रेणु देवी, मिनी देवी, बिकनी देवी, गुड़िय देवी, बरखा देवी सहित काफी लोग उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

