धनबाद(SINDRI): सिंदरी डोमगढ वासियों को एफ सी आई प्रबंधन द्वारा डोमगढ क्षेत्र खाली करने के प्रति बार बार नोटिस जारी करने और दबाव बनाये जाने के मामले को लेकर डोमगढ बचाओ मोर्चा के बैनर तले डोमगढ वासियों ने हजारों की तादाद में आक्रोश मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
डोमगढ बचाओ मोर्चा का मशाल जुलूस डोमगढ शिव मंदिर से प्रारंभ होकर एफ सी आई प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गौशाला अटल चौक पर पहुंच कर सभा में परणित हो गया।
जुलूस में काफी संख्या में महिलाएं पुरुष युवा बच्चे सामिल थे।
डोमगढ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष सह भाजपा नेता धीरज कुमार सिंह ने कहा कि एफ सी आई प्रबंधन सिंदरी डोमगढ वासियों के आवास को जबरन खाली कराने एवं वहां के निवासियों को उजाड़ना चाहती है। लेकिन डोमगढ वासी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे लोग अंतिम सांस तक लड़ेंगे।डोमगढ किसी भी हालत में लोग खाली नहीं करेंगे।
धीरज कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को डोमगढ के लोगों की भावना से अवगत करा दिया गया है सबसे बड़ी समस्या है कि डोमगढ के हजारों लोग वेघर होने के बाद कहां जायेंगे।
उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार वेघर को घर दे रही हैं वहीं एफ सी आई प्रबंधन लोगों के सर से छत जिन रही हैं।
मशाल जुलूस का नेतृत्व धीरज कुमार सिंह ने किया। जुलूस में विदेशी सिंह, दिलिप मिश्रा, सतेन्द्र सिंह,अंगद सिंह, पूजा कुमारी, सपना शर्मा, सीमा मंडल, गंगा देवी सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

