सिंदरी गौशाला में भक्तों द्वारा माता शीतला धोक पूजन सम्पन्न…

सिंदरी गौशाला में भक्तों द्वारा माता शीतला धोक पूजन सम्पन्न…

धनबाद(DHANBAD):सिंदरी गौशाला शिवमन्दिर प्रांगण में स्थित माता शीतला की प्राचीन प्रतिमा का धोक पूजन हेतु भोर से ही माता शीतला के भक्तगण जुटने लगे ओर बारी बारी से माता शीतला के चरणों की धोक लगाकर बासी भोजन प्रसाद के साथ पूजा संपन्न की मान्यता है कि जो भक्तजन शीतला माता के मंदिर में जाकर माता की कथा सुनते है, बासी भोजनरूपी प्रसाद शीतला माता को भोग लगाकर ग्रहण करते है, माता की विशेष कृपा उनपर बनी रहती है,परिवार ओर गांव में सुख शांति बनी रहती है,सभी संकट के साथ चेचक जैसी भयानक रोग भी माता शीतला हर लेती है।

मौके पर मंजू अग्रवाल,रेशमी अग्रवाल,अंकिता अग्रवाल,नीलम गोयल, सुनैना अग्रवाल,लीलावती देवी,पिंकी अग्रवाल,किरण कारीवाला, रजनी शर्मा,प्रीति शर्मा, राजेश अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,श्यामसुंदर अग्रवाल,रामनिवास अग्रवाल,अशोक गोयल,रमेश शर्मा,राजेश गोयल,मुकेश अग्रवाल,प्रकाश अग्रवाल सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *