धनबाद(SINDRI): सिंदरी गौशाला के नुतुनडीह बस्ती में ग्रामीण एकता संघर्ष समिति(रोड़ाबांध) का गठन किया गया।जो समिति सिंदरी क्षेत्र के तमाम कल कारखानों एवं प्रतिष्ठानों में ग्रामीणों लोगों के समस्याओं के निराकरण केलिए कार्य करेगी।
केटीएमपीएल,एचयूआरएल,एसीसी,एफसीआईएल से उत्पन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं के निराकरण करने के लिए संघर्षरत रहेगी।सर्वसम्मति से अध्यक्ष बिनोद महतो एवं सुनील पांडेय,उपाध्यक्ष चुमकी देवी, सरिता कुशवाहा एवं उत्तम सहिस, कोषाध्यक्ष-कृष्णा महतो,सनोला देवी, बैजयंती देवी,सचिव सुखदेव मोदी,मीना देवी एवं सलाहकार रघु यादव, एम एम मसीह को पदभार दिया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

