सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया गुरु हरगोबिंद सिंह जी का 429 वां प्रकाश पर्व…

सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया गुरु हरगोबिंद सिंह जी का 429 वां प्रकाश पर्व…

धनबाद(SINDRI): सिख पंथ के छठे गुरु मीरी- पीरी के मालिक धन-धन श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी का 429 वां प्रकाश पर्व सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार को सिंदरी गुरुद्वारा स्त्री सिंह सभा के सहयोग से धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या मे श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहब के सामने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। इस अवसर पर सुबह 11:00 बजे से सिंदरी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा द्वारा श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया। उपरांत स्थानीय कीर्तनीय जत्थे द्वारा गुरु साहिब की अलौकिक वाणी पर शब्द- कीर्तन दरबार सजाया गया। दीवान के समापन पर सिंदरी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी (पुजारी) सरदार बलवीर सिंह द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की गई, जिसमें उन्होंने देश -दुनिया की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे सभी धर्मो के श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर मिस्सी रोटी, प्याज, सब्जी, अचार, आम और लस्सी का लंगर छका।

श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्म वडाली (अमृतसर -भारत) में 1559 में हुआ था। गुरु हरगोबिंद सिंह जी 1606 में 11 वर्ष की आयु में गुरु गद्दी पर स्थापित हुए थें।सिख समुदाय को एक सेवा के रूप में संगठित करने का श्रेय इन्हीं को जाता है। गुरुजी ने अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए दो तलवारे धारण की थीं। एक आध्यात्मिक शक्ति के लिए (पीरी) और दूसरा सैन्य शक्ति के लिए (मीरी)।

अकाल तख्त का निर्माण–
गुरु हरगोबिंद सिंह जी ने अमृतसर हरि मंदिर साहिब के सामने अकाल तख्त का निर्माण किया था ,जो सिखों के सामूहिक निकाय खालसा का सांसारिक अधिकार का सर्वोच्च केंद्र है।
इस पर्व में मिस्सी रोटी और प्याज का महत्व–
गुरु अर्जन देव और माता गंगा जी को हरगोविंद सिंह जी की प्राप्ति बाबा बुड्ढा जी के आशीर्वाद से हुई थी। गुरु अर्जन देव जी के कथनानुसार माता गंगा जी ने मिस्सी रोटी और प्याज का भोजन लेकर बाबा बुड्ढा से पुत्र प्राप्ति के आशीर्वाद लेने के लिए गई। बाबा बुड्ढा जी ने माता गंगा को वीर पुत्र प्राप्ति का आशीर्वाद दिया । उसके बाद श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ।
मौके पर सिंदरी गुरुद्वारा प्रधान जसप्रीत सिंह रैनो, जगदीश्वर सिंह, लखजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह,मोहन सिंह, कुलबीर सिंह , बलबीर सिंह नागी ,मनजीत सिंह उप्पल, इंद्रजीत सिंह,हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह,योगेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सतविंदर सिंह, गुरुद्वारा स्त्री संघ सभा प्रधान जसपाल कौर, मनजीत कौर, डीआर स्मृति नागी, रूपा कौर ,हरदेव कौर, सुरेंद्र कौर, रीता कौर, देवेंद्र कौर, कुलवंत कौर,पिंकी कौर, प्रीत कौर, त्रिलोचन कौर ,रूपेंद्र कौर , सर्वजीत कौर,हरजीत कौर , निशा कौर,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *