धनबाद(SINDRI): 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर गुरुद्वारा के समीप गुरुनानक मेडिकल के नकुल वर्मा एवं कांग्रेस के कार्य कर्ता , गरीब ग्रामीण समाज के लिए छोटा छोटा सेवा भाव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया..
कांग्रेस पार्टी के नकुल कुमार वर्मा सेवा दल के जिला (उपाध्यक्ष) लोगों के बीच कुछ दिनों से कंबल वितरण कर रहें थे जो कि कुछ बुजुर्ग लोगों को आज भी कम्बल और, गर्म टोपी बांटे । जिसमें उपस्थित हरेक उम्र के लोग बच्चे जवान लड़के लड़की ओर माताएं बुजुर्ग सब लोग उपस्थित हुए और सभी को गर्म टोपी मंकी टोपी और गर्म जैकेट बांटे गए..
कांग्रेस सेवादल के जिला (महासचिव) विजय सोरेन, बुचूल चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । नकुल वर्मा ने कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर तिल गुड़ एवं गर्म कपड़े बांटने जरूरतमंदो के सेवा करने का अवसर मिला, मैं इसके लिए तहे दिल से ईश्वर को धन्यवाद देता हूं ऐसा अवसर हमें सदा प्रदान करते रहे..
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

