सिंदरी गायत्री ज्ञान मन्दिर में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं गुरुदेव जी के महाप्रयाण दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजन…

सिंदरी गायत्री ज्ञान मन्दिर में गायत्री जयंती, गंगा दशहरा एवं गुरुदेव जी के महाप्रयाण दिवस के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजन…

धनबाद(SINDRI):सिन्दरी ,गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में, आज दिनांक 05 जून 2025 गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा एवं गुरुदेव का महाप्रयाण दिवस के पावन अवसर पर भारतीय वैदिक संस्कृति में गंगा दशहरा का बहुत महत्व है। 4 जून को गायत्री जयंती के पावन अवसर पर 12 घंटे का अखंड जप किया गया। तथा 05 जून को गायत्री मंदिर सिंदरी में आयोजित तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों, भाइयों एवं बहनों ने यज्ञ में भाग लिया। इसके साथ ही दीक्षा‌ संस्कार एवं पुंसवन संस्कार सम्पन्न हुआ। संध्या छः बजे से गायत्री महायज्ञ, दीप प्रज्ज्वलित कर महादीप यज्ञ एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया। हमारे महान वेद मूर्ति विद्वान पंडित श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस दो जून 1990 को हुआ था। उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार का निर्माण किया। उनका संकल्प है कि मनुष्य में देवत्व का विकास करना एवं धरती पर स्वर्ग पर अवतरण, यह महाकाल का आयोजन हैं। जो पूरा होकर रहेगा, हमारे गायत्री परिवार का मुख्य कार्यालय शांति कुंज हरिद्वार है। जो गंगा नदी के किनारे अवस्थित है। आज के कार्य क्रम में मुख्य रूप से श्रीमती शालिनी यादव,शिम्पी सिंह एवं गायत्री मंदिर के परिवाजक की धर्म पत्नी रीता देवी के द्वारा मंच का संचालन किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *