सिन्दरी(SINDRI): 2 मार्च सोमवार को गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया, समारोह की शुरूआत गायत्री परिवार के बहनों ने भजन कीर्तन , फगुआ गीत गाते हुए ढोलक की थाप पर झूमते गाते थिरकते रहे। होली मिलन समारोह में सैकड़ों भाई बहनों ने आपस में एक-दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामना दी। इसके साथ ही होलिका दहन के पावन अवसर पंडित जी वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए पूजा अर्चना किये। उपस्थित समस्त गायत्री परिवार के परिजनों ने स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य से जयघोष किया। इसके साथ ही गायत्री महामंत्र मंत्रोच्चारण करते हुए उपस्थित भाई बहनों एवं बच्चों ने होलिका दहन,अग्नि देवता को ध्यान कर सभी भक्तों ने हर्षोल्लास से परिक्रमा किया , एवं समस्त मानव के लिए होलिका एवं माता गायत्री जी से उज्जवल भविष्य की कामना की।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

