सिंदरी गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रांगण में माता मथुरासिनी की पूजा सम्पन्न हुआ…

सिंदरी गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रांगण में माता मथुरासिनी की पूजा सम्पन्न हुआ…

धनबाद(SINDRI): शनिवार 22 मार्च को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंदरी के माहुरी समाज द्वारा अपने कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना में उपस्थित थे। माताएं बहने बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में मां मथुरासनी देवी की पूजा अर्चना पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ संपन्न हुआ । साथ ही हवन यज्ञ गीत , संगीत का भी आयोजन बहनों द्वारा किया गया , इस आयोजन में माहुरी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मुख्य रूप से सिंदरी से आए ए .के लोहानी, किरण लोहानी, पूनम गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, बिट्टू कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, दिवाकर प्रसाद एवं माहुरी गुप्ता समाज के सभी लोगों का योगदान सराहनीय रहा । मुख्य यजमान संजय कुमार गुप्ता स पत्नी एवं मोहरी समाज के गणमान्य भाई बहन , इसके साथ ही पुजारी एस राय एवं नारायण साह द्वारा पूजा अर्चना मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ । उपस्थित भाई बहनों को प्रसाद तथा महाप्रसाद वितरण किया गया ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *