सिंदरी(SINDRI):सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है कि अब सिंदरी के सात तालाब सह प्रियदर्शनी पार्क का सौंदर्यीकरण डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से किया जाएगा।
सोमवार को पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने से पूर्व अधिकारियों की टीम ने स्थल का मापी कार्य किया।
मौके पर सिविल विभाग के प्रॉजेक्ट मैनेजर मो. हसन और वॉटर कंसर्वेशन एक्सपर्ट अजय सिंह मौजूद रहे। उन्होंने पार्क क्षेत्र का निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण के विभिन्न आयामों—पाथवे निर्माण, हरियाली बढ़ाने और तालाब की साफ-सफाई—को लेकर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की।
इस दौरान सिंदरी नगर के सचिव राजीव मुखर्जी, वार्ड 55 के सचिव विमल कुमार रवानी, परसबनिया पंचायत समिति सदस्य रोहित महतो, तथा भाकपा (माले) के राजू पांडेय, गोपाल महतो, सुभाष हांसदा, राजेश मुखर्जी समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
स्थानीय नागरिकों ने विधायक चन्द्रदेव महतो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पार्क का सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद यह क्षेत्र सिंदरी का नया आकर्षण केंद्र बन जाएगा और लोगों को मनोरंजन व स्वच्छ वातावरण का बेहतर विकल्प मिलेगा।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

