सिंदरी के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने निवर्तमान थाना प्रभारी आशीष भारती को किया सम्मानित…

सिंदरी के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने निवर्तमान थाना प्रभारी आशीष भारती को किया सम्मानित…

सिंदरी(SINDRI):रांगामाटी RMK4 दुर्गा मंदिर के समीप निवर्तमान थाना प्रभारी बलियापुर आशीष भारती को सिंदरी के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आशीष भारती का कार्यकाल बेहद सौहाद्रपूर्ण एवं अच्छा रहा। मौके पर उपस्थित पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि आशीष भारती एक बहुत ही नेकदिल व समाजसेवी युवा थाना प्रभारी थे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। विदेशी सिंह ने कहा कि आशीष भारती बुजुर्गो का सम्मान करना जानते है। समाजसेवी नुनूलाल टुडू ने कहा आशीष भारती के कार्यकाल में बलियापुर क्षेत्र में क्राइम रेट कम हुआ।
युवा नेता रूपेश कुमार उर्फ मुन्ना मुखिया ने कहा आशीष भारती मेरे बड़े भाई जैसा थे उनके ट्रांसफर से हम दुखी हैं पर नौकरी है ट्रांसफर पोस्टिंग तो चलते रहता है हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।सम्मान समारोह में दिनेश सिंह, नुनूलाल टुडू, विदेशी सिंह, लोगेन हेंब्रम, मुन्ना मुखिया, रासबिहारी सिंह, समीर बाउरी, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, राहुल टूडू, शंकर सिंह, मुकुल कुमार, अंकित कुमार पंडित, राजेंद्र हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *