सिंदरी(DHANBAD) : कोरोना काल से ही सिंदरी के पूर्व विधायक Inderjit Mahato 17 अप्रैल 2021 से हैदराबाद में इलाजरत हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए धनबाद के सांसद Dhulloo Mahato की धर्मपत्नी सावित्री देवी हैदराबाद स्थित HCAH SuVitas Rehabilitation Center पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने इंद्रजीत महतो का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर सिंदरी के पूर्व विधायक की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी भी मौजूद रहीं।
इस मुलाकात के दौरान सभी ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में वापस लौटने की कामना की।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

