सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने जताया गहरा शोक…

सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने जताया गहरा शोक…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के छोटे पुत्र और वर्तमान विधायक चंद्रदेव महतो के भाई, डॉ. बुद्धदेव महतो के आकस्मिक निधन की खबर पाकर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह आज उनके बड़ादाहा स्थित फार्म हाउस पहुंचे। विधायक ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित की:
मौके पर विधायक जयमंगल सिंह ने डॉ. बुद्धदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. महतो का असामयिक निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है। दुःख की इस घड़ी में वे और पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।

उपस्थिति:
विधायक के साथ मुख्य रूप से धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी रहे अनुपमा सिंह,जिला अध्यक्ष संतोष सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक कुल परिवार को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *