सिन्दरी (SINDRI): सिन्दरी के ऊं श्री साईं संस्थान में रविवार 15 के सुबह 12 बजे के लगभग सिन्दरी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को साईं संस्थान के परिजनों ने सम्मानित किया। जिसमें सिन्दरी के निवर्तमान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी संजय कुमार को साईं संस्थान परिवार की तरफ से गुलदस्ता भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही नए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया ।
इस मौके पर साईं मन्दिर के संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह ने सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की वहीं नव पदस्थापित सिन्दरी थाना के प्रभारी राजेश कुमार का स्वागत करते हुए कहा की हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में सिन्दरी में
शांति व्यवस्था बनी रहेगी। नए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा हम आम जनता के सहयोग से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कुछ विषय में जानकारी मिली है, उस पर हमारी नजर रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम कार्यवाही करते रहेंगे।
मौके पर पूर्व डीएसपी कमेटी के संरक्षक हीरालाल यादव, रविन्द्र प्रसाद सिंह, सिन्दरी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, विदेशी सिंह, विभाष ठाकुर, जयप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार सिंह, अरुण सिंह, सतीश सिंह, जितेंद्र सिंह, अजय सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

