सिंदरी के आमजनो के समस्या का जल्द निदान हो: माले…

सिंदरी के आमजनो के समस्या का जल्द निदान हो: माले…

धनबाद(SINDRI): 24 फरवरी को विधायक प्रतिनिधि के रूप मे माले के साथियो ने भारतीय उर्वरक निगम सिन्दरी के यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी और राजस्व पदाधिकारी देवदास अधिकारी से मुलाकात कर सिन्दरी के आमजनो की समस्याओं पर गम्भीरतापूर्वक वार्ता हुई।

विजली, पानी और क्वार्टर पर विशेष चर्चा हुई। विशेष कार्य पदाधिकारी को जल्द-से-जल्द सिन्दरी मे बुलाकर संयुक्त संघर्ष समिति से वार्ता कराया जाय। सिन्दरीवासी एफ सी आई प्रबंधन के कानून को मानने के लिए तैयार नही है।

प्रबंधन ने कहा जल्द उच्च पदाधिकारी को लाने का प्रयास कर रहा हू। क्वार्टर के सवाल पर प्रबंधन के प्रस्ताव मे बहुत खामिया है जैसै वीसीसीएल के क्वार्टर जव से सुपुर्द किया गया है, उसके वाद से भुगतान की बात आना चाहिए, सी आर पी एफ के जाने के वाद जो रेन्ट उनके कर्मचारीयो से लिया जा रहा है , उसी पर विचार सिन्दरीवासीयो के लिए होना चाहिए।
एफसीआई प्रबंधन एक प्रस्ताव जो सभी के लिए मान्य हो लाने के लिए सोच रही है। एफसीआई प्रबंधन सर्वमान्य प्रस्ताव लाती है तो सिन्दरीवासी स्वागत करेगा। डोमगढ की समस्या का निदान जल्द करने की बात हुई, प्रबंधन ने कहा कि केन्द्रीय सरकार से संसद महोदय को जल्द से जल्द बार्ताकर समस्या का हल निकालना चाहिए ।

माले के लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा डोमगढ की समस्या का जल्द निदान नही हुआ तो उलगुलान ही एक मात्र रास्ता है। एफ सी आई एल प्रबंधन से मुलाकात सद्भाव पूर्ण हुआ। माले राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश प्रसाद जिला कमेटी के सदस्य राजीव मुखर्जी छोटन चटर्जी विमल कुमार रवानी आदि लोग मौजूद थे ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *