
धनबाद(SINDRI): श्रम, नियोजन ,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मंगलवार को ऑफिसर्स क्लब रोड़ाबाध सिंदरी में एकदिवसीय रोजगार मेले और भरती शिविर का आयोजन किया गया। जहां 24 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। जिनमें अपकंट्री व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड, वोल्वो, टूकान रिसर्च एंड डेवलपमेंट, डोजको इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आध्या एचआर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एलएनटी कंस्ट्रक्शन, सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट), प्रेझा फाऊंडेशन रांची द्वारा 164 अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चिन्हित किया गया । पदमा कुमारी नियोजन पदाधिकारी सिंदरी- सह- सहायक निदेशक (नियोजन)धनबाद ने बताया कि सरकार द्वारा युवाओं को सार्थक रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है। रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार रोजगार पोर्टल द्वारा या स्वयं उपयुक्त दस्तावेजों के साथ नियोजनालय सिंदरी में उपस्थित होकर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। मौके पर श्रीमती पदमा कुमारी, नियोजन पदाधिकारी, सिंदरी सह सहायक निदेशक( नियोजन) धनबाद विनोद कुमार, नियोजन पदाधिकारी ,कुमारधुबी जयप्रकाश गुप्ता , सूरज कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक प्रशांत गोयल , विवेक कुमार साव, संजय साव एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

