सिंदरी के ग्रामीणों ने सिंदरी एफसीआई प्रबंधन का फूंका पुतला, किसी भी कीमत पर नहीं खाली करेंगे घर या दुकान, पहले पुनर्वास: विकास ठाकुर
सिंदरी(SINDRI): चार पीढ़ी से गोशाला क्षेत्र में रह रहे लोगों को घर व दुकान खाली करने का सिंदरी एफसीआई प्रबंधन द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद सिंदरी के ग्रामीण गोलबंद हो गया है. एफसीआई प्रबंधन खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए उनका पुतला जलाया.
गौशाला निवासी विकास ठाकुर का कहना है कि यहां चार पीढ़ी से लोग रह रहे है. एफसीआई प्रबंधन द्वारा नोटिस जारी किया गया है जबरन बुलडोजर चलाकर बस्ती ओर दुकान खाली कराया जाएगा. लोगों के समक्ष आवास छिनने का डर सता रहा है. आवासों को एफसीआई अपनी परिसंपत्ति बता खाली करने को कह रहा है. गौशाला में रहने वाले लोगों में अब भय का माहौल है. लोगों का कहना है कि किसी भी कीमत पर गौशाला छोड़कर नही जाएंगे. वही एफसीआई प्रबंधन आवासों को खाली कराने को लेकर लगातार नोटिस भेज रहा है.आक्रोशित लोग नोटिस लेने से इंकार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एफसीआई प्रबंधन पहले पुनर्वास करे नहीं लोग आरपार लड़ाई लड़ने के मूड में. कहते हैं कि जान दे देंगे लेकिन घर ओर दुकान नहीं छोड़ेंगे. स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई थी, जिसमें वर्ष 1964 में अदालत ने एफसीआई को प्लॉट संख्या 987 का वैध मालिक घोषित किया था।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

