

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी एफ सी आई एल की आवासीय लीज में सुधार और नियमों के सरलीकरण के लिए संबंधित विभाग मंत्री (रसायन एवं उर्वरक मंत्री) जगत प्रकाश नड्डा को धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो द्वारा 18/03/2025 को पत्र प्रेषित किया गया था। पत्र में लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने, डोमगढ़ के लंबित मामलों को त्वरित निपटारा करने साथ निर्धारित दरों वह शर्तों में सुधार की मांग की गई है।
मुख्य मांगे और मुद्दे
पट्टा लीज नवीनीकरण लीज अवधि 11 महीने से बढ़कर 33 वर्षों की हो और आगे नवीनीकरण के अवसर देने की व्यवस्था हो, साथ लीज धारकों की आवासीय जरूरत को पूरा किया जाए।
दरों में संशोधन आवासीय लीज राशि बाजार मूल्य के आधार पर न होकर रेजिडेंशियल दरों पर ली जाए।
प्रक्रिया में सरलीकरण वी एस एस कर्मियों, उनके नॉमिनी, पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों, सिंदरी के व्यवसाईयों के साथ सिंदरी नगर में रहने वाले सभी लोगों जिनका एफसीआईएल से कुछ नाता था उन्हें लीज की सुविधा मिले।
विस्थापन डोंमगढ़ में आवासीय लीज बहाल हो । टासरा कोयला परियोजना ओ बी डंप को कहीं अन्य स्थानांतरित किया जाए।
प्रतिनिधि मंडल एफसीआईएल ,सेल, जिला प्रशासन एवं स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों को लोकसभा द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि के नेतृत में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान हो सके।
बेदखली निलंबन सिंदरी क्षेत्र में पी पी अधिनियम के तहत बेदखली की करवाई तुरंत निलंबित की जाए।
लीज का सरलीकरण वी एस एस इंप्लाइज लीज के अनुरूप अन्य को पट्टा लीज का अवसर दिया जाए।
लीज रेंट शर्तों में सुधार सिंदरी व्यावसायिक लीज रेंट ₹4 न होकर ₹2 स्क्वायर फिट (कमर्शियल रेंट )किया जाए।
उक्त मागों के जवाब में नड्डा द्वारा 24/12/ 2025 को धनबाद सांसद को पत्र प्रेषित किया ,जिसमें उन्होंने डिपार्मेंट ऑफ़ एफसीआईएल को पत्र प्रेषित कर जानकारियां मांगी । बजट सत्र होने से धनबाद सांसद दिल्ली में हैं। सत्र के उपरांत उन्होंने नाडा से प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता का समय मांगा है जिससे सिंदरी वासियों की समस्याओं का हल हो सके। संसद द्वारा प्राप्त जानकारी सिंदरी ऑफ चैंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने प्रेस को दी । इसकी जानकारी मिलते डोमगढ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने माननीय मंत्री महोदय जे पी नड्डा, धनबाद के सांसद के साथ साथ सिंदरी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू को तहे दिल से बधाई दी और कहा कि सिंदरी के हित में अब अच्छा होने की आश लोगों में जगी है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

