सास बहु के बीच प्रेम देख आप कहेंगे… सगी मां से बढ़कर है सासु मां… यहीं है भारतीय परिवार की प्रेरणादायक असल तस्वीर..

सास बहु के बीच प्रेम देख आप कहेंगे… सगी मां से बढ़कर है सासु मां… यहीं है भारतीय परिवार की प्रेरणादायक असल तस्वीर..

UP(यूपी):लखनऊ से सास-बहू के रिश्ते की अनोखी मिसाल सामने आई है। उत्तरप्रदेश की एटा की बीनम देवी ने अपनी बहू पूजा की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। पूजा की शादी नवंबर 2023 में अश्विनी प्रताप सिंह से हुई थी। फरवरी 2024 में बेटी को जन्म देने के बाद पूजा के पेट में गंभीर संक्रमण फैल गया, जिससे उसकी दोनों किडनियां 75% खराब हो गईं।

कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी हालत न सुधरी तो पूजा को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट को आखिरी रास्ता बताया। ऐसे में सास बीनम देवी ने बिना हिचक अपनी किडनी दान करने का फैसला किया। उनका ब्लड ग्रुप मैच हुआ और 13 सितंबर 2025 को ट्रांसप्लांट सफल रहा। अब पूजा एक साल तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेगी।

पूजा ने कहा, “मेरी सास ने मुझे बेटी की तरह प्यार दिया और मेरी जिंदगी बचा ली। अब मैं अपनी बेटी के साथ समय बिता पाऊंगी।” बीनम देवी ने बताया, “जब कोई मदद को तैयार नहीं था, तब मैंने अपनी बहू को किडनी दी। आज वो ठीक है, यही मेरी खुशी है।” यह कहानी हर भारतीय दिल को छूने वाली है!

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *