बिहार(BIHAR): कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की शुरुआत आज 17 अगस्त से हो रही है. इस यात्रा का आगाज सासाराम से होगा, जिसमें राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य दिग्गज नेता शामिल रहेंगे. यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य के 20 से ज्यादा जिलों से होकर गुजरेगी. समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की विशाल रैली के साथ होगा. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी.
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

