सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

धनबाद(DHANBAD): सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी को लेकर शहर के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा। शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों का पूजा करने के लिए भीड़ होना शुरू हो गया था। सभी कतार में लगकर अपने आराध्य देव की पूजा करने के लिए हाथों में पूजा की थाली लेकर जय जयकार लगाते हुए खड़े थे। तत्पश्चात भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की, तो कई शिव भक्त भगवान शिव का मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक तथा जलाभिषेक करते हुए नजर आए। इसी तरह दिनभर शिवालयों में भक्ति की बयार बहती रही और बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे पॉलिटेक्निक रोड शिव मंदिर ओर बस स्टेंड मंदिर में भी श्रद्धालु पूजा अर्चना करते दिखे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *