सावधान! बारिश के बाद अचानक बदलने वाला है बिहार का मौसम, इस दिन होगी लू की एंट्री…

सावधान! बारिश के बाद अचानक बदलने वाला है बिहार का मौसम, इस दिन होगी लू की एंट्री…

बिहार(BIHAR):बिहार के मौसम में बदलाव होने वाला है. जहां देश के कई जगहों पर पछुआ की तेजी से लू की चेतावनी है, तो वहीं बिहार के मौसम को लेकर बेहतर संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, बताया जा रहा है कि अब बिहार में अधिकतम तापमान को बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे खास सिस्टम से नियंत्रित किया जा सकेगा. बिहार के मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि 20 मार्च तक टेंपरेचर में वृद्धि के आसार नहीं हैं. इसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रहने से 23 मार्च तक तापमान गिरने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, 20 से 23 मार्च के बीच बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *