सारठ विधानसभा में झामुमो के चुन्ना सिंह और रणधीर सिंह समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष..दो गंभीर गया पीएमसीएच धनबाद, 6 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मामला…

सारठ विधानसभा में झामुमो के चुन्ना सिंह और रणधीर सिंह समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष..दो गंभीर गया पीएमसीएच धनबाद,   6 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मामला…

जामताड़ा(JAMTARA): झामुमो समर्थकों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। मामला कर्माटांड थाना में हुआ है। जिसमे बीजेपी उम्मीदवार रणधीर सिंह के समर्थको पर जान मारने की नियत से मारपीट कर लुट पाट का आरोप लगा है।भी ओ वाक्या विधानसभा चुनाव मतदान के पूर्व मंगलवार रात की है ..

जब झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता डुमरिया निवासी रंजीत मंडल एवं बालो मंडल बोलोरो गाड़ी एच 21 जी 44 43 से रात 9 से 10 बजे के बीच मोहनपुर में बुथ लिस्ट बाँट कर करमाटांड़ लौट रहे थे। इसी बीच कजरा मोड़ के पास पूर्व से घात लगाए 25 से 30 की संख्या में लाठी, डंडा, रोड से लेस जान मारने की नीयत से सारठ के भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के कार्यकर्ताओं द्वारा रंजीत मंडल एवं बालो मंडल दोनों पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में से 6 लोगों को पहचानते हैं। जिसमें (1)राजीव महतो ग्राम निजकजरा, (2)शेखर भैया पट्टाजोरिया (3)मदन महतो ग्राम तिलाई बनी,(4) राजेश राय ग्राम बेलडांगल दुलदुले(5) चंदन राय पिता ग्राम कजरा सभी थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा, (6) अखिलेश सिंह ग्राम नोनियाटांड़ थाना चितरा जिला देवघर एवं अज्ञात 15 से 20 लोग थे। इन दोनों के पास से दो सोने का चैन एवं नगद 8000 रुपए निकाल लिया। एवं गाड़ी को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया..

दोनों को गाड़ी से बाहर निकाल कर करीब 200 लाठी बरसाया। जिससे दोनों का हाथ पैर टूट गया एवं खून से लथपथ हो गया। हमले के बाद दोनों बेहोश हो गये।मरने की स्थिति में दोनों को छोड़ा गया। घटना के बाद बालो मंडल एवं रंजीत मंडल को ग्रामीणों द्वारा जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना सुनते ही सारठ विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल अपने कार्यकर्ता का हाल-चाल लेने सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचे। हाल-चाल लेने के बाद कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत गंदा काम किया है। जो कि असोभनीय है..

प्रशासन अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। वहीं घायल की स्थिति नाजुक रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए धनवाद रेफर किया गया। इस घटना को लेकर घायल बालो मंडल की पत्नी बेबी देवी ने थाने में आवेदन दिया जिसको लेकर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 138/24 बीएनएस की धारा-191(2)/190/126(2)/117(2)/109/303(2)/324(4)(5)/3(5) के तहत प्राथमिक की दर्ज किया गया।जिसमें राजीव महतो,शेखर भैया,मदन महतो,राजेश राय,चंदन राय,अखिलेश सिंह एवं अज्ञात 20 से 25 अभियुक्त बनाया गया।थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि घायल बालो मंडल की पत्नी बेबी देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द से जल्द अपराधियों पर करने कार्रवाई की जाएगी..

NEWSANP के लिए जामताड़ा से अरपी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *