साधारण भोजन, सबसे अच्छा भोजन…

साधारण भोजन, सबसे अच्छा भोजन…

अमेरिका में आयोजित न्यूट्रीशन कॉन्फ्रेंस में भारतीय ‘दाल चावल’ को दुनिया का सबसे पौष्टिक भोजन बताया गया है। यह वही दाल चावल है जिसे हम भारतीय हमेशा से जानते और पसंद करते हैं, और अब इसे वैश्विक स्तर पर भी सराहना मिल रही है..

आखिर दाल चावल में ऐसा क्या है जो इस खाने को सबसे ज्यादा पौष्टिक आहार में रखा गया है। दाल-चावल को जब एक साथ खाते हैं, तो शरीर को कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए विटामिन-डी, विटामिन-ई, विटामिन-बी1, विटामिन-सी, विटामिन- के, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं..

अब आप ये भी जानिए इसे खाने से कौन-कौन सी बीमारी नहीं होगी। दाल चावल खाने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। दाल में मौजूद फोलेट हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है, वेट कंट्रोल में मदद करता है। दाल-चावल में कैलोरी की मात्रा कम होती है और ये लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यही वो कारण है जिनकी वजह से दाल चावल को दुनिया के सबसे ज्यादा पौष्टिक खाने की लिस्ट में रखा गया है..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *