पटना(PATNA) : बिहार में पिछले कुछ दिनों से मानसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगह बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
तापमान में होगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून की सक्रियता के कारण राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। मानसून टर्फ लाइन बिहार-झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रही है, वहीं बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है, जिससे नमी बढ़ी है और बारिश हो रही है।
पटना में आज का मौसम
राजधानी पटना में शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अगले 24 घंटे में पटना और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

