भारत का पहला देशी सोशल मीडिया मैसेजिंग एप्प “Arattai” टॉप पर..अब वॉट्सएप का बना विकल्प..

भारत का पहला देशी सोशल मीडिया मैसेजिंग एप्प “Arattai” टॉप पर..अब वॉट्सएप का बना विकल्प..

नई दिल्ली (NEW DELHI) सोशल मीडिया में शिखर पर “WhatsApp” को टक्कर देंने आ गया भारत का अपना मैसेजिंग ऐप “Arattai” जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है. इसको जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बनाया है जो दक्षिण भारत के तमिलनाडु निवासी है. उन्होंने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हांसिल कर रखी है.

ऐप स्टोर पर Arattai हुआ नंबर-1, WhatsApp से मुकाबला करेगा देसी मैसेजिंग ऐप…

भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai ने ऐप स्टोर पर नंबर एक पॉजिशन हासिल की है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जब इस ऐप को लेकर पोस्ट किया, उसके बाद इसके यूजरबेस में बड़ा इजाफा नजर आया. कई लोगों ने इस ऐप को इंस्टॉल किया. यह ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर अवेलेबल है. इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho के मैसेजिंग ऐप ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. इस ऐप का नाम Arattai मैसेंजर है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक पोस्ट के कुछ समय बाद ये मैसेंजर ऐप नंबर की पॉजिशन पर पहुंच गया, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है.

Arattai ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में बताया कि अब वह ऐप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में नंबर-1 पर पहुंच गया है. इसके साथ ही पोस्ट में उन्होंने सभी यूजर्स को थैंक्यू कहा.

zoho arattai App
WhatsApp को टक्कर देगा ये देसी ऐप, Zoho लाया Arattai

जोहो का Arattai मैसेंजर ऐप अपने आप में बेहद खास है. इसको लेकर बताया है कि यह लो कंफिग्रेशन वाले स्मार्टफोन और कमजोर नेटवर्क एरिया में बेहतर तरीके से काम कर सकता है. यह एक स्वदेशी ऐप है और इसमें कई फीचर्स व्हाट्सऐप जैसे हैं. मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पोस्ट करके इस देसी मैसेजिंग ऐप को प्रमोट किया.

WhatsApp से होगा मुकाबला?

मैसेंजर ऐप इंडस्ट्री में कई प्लेयर्स मौजूद हैं, जिसमें सबसे बड़ा यूजरबेस WhatsApp का है. अगर Arattai मैसेंजर ऐप की पॉपुलैरिटी में ऐसा ही इजाफा होता रहा तो इसका सीधा मुकाबला WhatsApp से होगा. हालांकि अभी Arattai मैसेंजर ऐप में एंड टू एंड इनक्रिप्शन की सुविधा नहीं दी गई है.

कई लोगों को देर से मिल रहे OTP

Arattai ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट करके बताया कि कई यूजर्स को देरी से OTP मिल रहे हैं और कई लोगों के OTP रिक्वेस्ट फेल भी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस परेशानी को दूर कर लिया जाएगा.

Arattai कब हुआ था शुरू?

Arattai मैसेंजर को Zoho कॉर्पोरेशन ने तैयार किया है. इस मैसेजिंग ऐप को साल 2021 के जनवरी महीने में शुरू किया था. Arattai, असल में एक तमिल शब्द है, जिसका हिंदी में चिटचैट या बातचीत होता है.

शुरुआत में यह ऐप Zoho के स्टाफ के लिए था. इसके बाद इसे प्ले स्टोर और फिर ऐपल के ऐप स्टोर पर प्रोवाइड कराया गया. इसकी शुरुआत भले ही धीमी रही लेकिन अब ये ऐप तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

Arattai का यूजर एक्सपीरियंस?

Arattai को ऐप स्टोर से इंस्टॉल किया. लॉगइन करने का प्रोसेस WhatsApp जैसा ही है. इसमें नीचे की तरफ पांच ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें लेफ्ट साइड में सबसे पहला ऑप्शन स्टोरीज का है. फिर मीटिंग, उसके बाद मैसेजिंग, कॉल्स और फिर सेटिंग का आइकन है. हालांकि इसमें वॉलपेपर और अट्रैक्टिव थीम का यूज नहीं किया है. यूजर्स की सहूलियत के लिए इसमें मीटिंग का ऑप्शन है, जहां से अपमकमिंग मीटिंग को देख सकते हैं.

Arattai का मतलब तमिल भाषा में “कैजुअल चैट” होता है और डेवलपर्स के मुताबिक, इसका मकसद रोजमर्रा की बातचीत को आसान बनाना है। भारत को मैसेजिंग ऐप की दुनिया में नया ऑप्शन मिल रहा है और सरकार भी इसे प्रमोट करती नजर आ रही है।

हालांकि कुछ लोग चाहते है इसके नाम सरल भाषा में रखा जाएं ताकि आम आदमी की जुबान पर चढ़ सके…ऐसा करने से ये वॉट्सएप से भी ज्यादा लोकप्रिय हो जाएगा…वैसे हिन्दी या पॉपुलर अंग्रेजी नाम रखने से आम लोगों तक जल्दी पहुंच बढ़ेगी…

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *