जामताड़ा(JAMTARA): हेमंत के पूर्व मंत्री इरफान अंसारी ने दस वर्षों में पहली दफा खुले मंच से खुलम खुल्ला साइबर ठगों को अभय वरदान दे दी है। उन्हें साइबर के गढ़ पबिया मोहलीडीह में अपने अंदाज में वरदान दे दी है। उन्होंने एक वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसके साथ उनका एक अटपटा सा पोस्ट भी है..
जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के संविधान नैरेटिव की आर में भाजपा के आईं टी शेल की बखिया उधेड़ दी है। वहीं उन्होंने जामताड़ा के आई टी शेल की बल बूते संपूर्ण देश में फैले भाजपा आईटी शेल के सफाया का अल्टिमेटम भी दी है। इरफान अंसारी का यह रहा पोस्ट आप भी पढ़िए..
इसके उपरांत युक्रेन से एम बी एस करने वाले इरफान अंसारी का यह वीडियो क्लिप जिसमें उनका उत्साह सातवें आसमान पर आपको देखना चाहिए । “मोदी जी, कान खोलकर सुन लीजिए, राहुल गांधी जी के रहते संविधान से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। और हां, भाजपा मुझे आईटी सेल दिखाती है। जामताड़ा वासियों से मत उलझो भाजपा। ये वही धरती है जहां के लोग अपने हुनर से बिना पढ़े भी आईटी एक्सपर्ट के रूप में पूरे भारत में जाने जाते हैं। जिस दिन हमने अपनी आईटी सेल चलानी शुरू की, उस दिन भाजपा का नामो-निशान पूरे देश से मिटा देंगे। याद रखना, जनता की ताकत और सच की आंधी से बड़ा कोई आईटी सेल नहीं होता..
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

