साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, नगदी, लाखों के समान के साथ हाईटेक ड्रोन जब्त…

साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, नगदी, लाखों के समान के साथ हाईटेक ड्रोन जब्त…

जामताड़ा(JAMTADA):जामताड़ा के नारायणपुर थाना स्थित ग्राम रायडीह के एक खाली मैदान के पास फिसिंग करते हुए संगठित गिरोह के ठीकाने पर छापेमारी हुई है।

क्या :
जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जहां से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज व हाईटेक ड्रोन, मंहगा स्मार्टफोन बरामद किए गए।

कब :
छापेमारी 8 अप्रैल 2025 को की गई, जिसकी जानकारी 9 अप्रैल 2025 को प्रेस मिट के माध्यम से एसपी एहतेशाम वकारिब ने दी है। ।

कौन :
गिरफ्तार अपराधी –

  1. कमल मंडल (उम्र 26 वर्ष), निवासी – चरकखुर्द, थाना मनियाडीह, जिला धनबाद
  2. मनोज मंडल (उम्र 42 वर्ष), निवासी – मोहनपुर, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा
  3. रोबिन मंडल (उम्र 26 वर्ष), निवासी – पिपरासिंघा, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह

कार्रवाई का नेतृत्व – थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में, पु.अ.नि. बिनोद सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम।

क्यों :
यह कार्रवाई साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। गुप्त सूचना के अनुसार, उक्त आरोपी एक संगठित साइबर अपराध सिंडिकेट का हिस्सा थे जो लोगों को फर्जी ऐप्स व फिशिंग तकनीकों के जरिए ठगने का कार्य कर रहे थे।

कैसे :
पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई, जिसने ग्राम रायडीह स्थित एक सुनसान मैदान में साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखकर छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जब्त सामग्री का विवरण:

  • मोबाइल फोन: 10
  • सिम कार्ड: 16
  • एटीएम कार्ड: 4
  • आधार कार्ड: 1
  • पैन कार्ड: 1
  • नकद राशि: ₹2,95,000
  • ड्रोन सेट: 1
  • मोटरसाइकिल: 1 स्पेस – चार पहिया वाहन: 1

अपराध की शैली:

  1. यह गिरोह एक साइबर सिंडिकेट के रूप में कार्य करता था। यह लोग उच्‍च स्तरीय अपराधियों से APK खरीदकर स्वयं प्रयोग करते थे और फिशिंग तकनीक सीखने वालों को ₹15-20 हजार में बेचते थे।
  2. यह गिरोह फिशिंग के माध्यम से ठगी कर प्राप्त पैसों को एटीएम से निकालकर कमीशन काटकर अन्य सदस्यों में बांट देता था।
  3. ‘PhonePe’ पर कैशबैक/रिवॉर्ड देने के नाम पर भी यह लोग ठगी को अंजाम देते थे।

मुख्य कार्यक्षेत्र:
उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर, बिहार एवं पश्चिम बंगाल।

प्रभाव:
जामताड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी संख्या 27/25 के अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *