पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ सांसद विजय हांसदा की अध्यक्षता में समाहरनालय सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ” दिशा ” की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई. जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा की बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ- साथ तीनो विधानसभा क्षेत्रों के दो विधायक एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.
बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के साथ विभागवार विभिन्न योजनाओं व कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई. इसके बाद जिला सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ और फैलेरिया उन्मूलन जागरूकता रथ का हरी झंडा दिखाकर सांसद विजय हांसदा विधायक प्रो स्टीफन मरांडी विधायक हेमलाल मुर्मू डीसी मनीष कुमार एसपी प्रभात कुमार डीटीओ संजय पी एम कुजूर सहित कई अधिकारी रवाना की.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

