सिंदरी(DHANBAD):धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कांडरा बस्ती निवासी शंकर महतो उर्फ टिंकू महतो को सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। मंगलवार को कांडरा के लोगों ने माल्यार्पण कर टिंकू महतो का स्वागत किया । इस अवसर पर खूब बम पटाखे भी फोड़े गए ।
सांसद के समर्थकों ने इसके लिए सांसद के पक्ष में जमकर नारेवाजी की ।और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर टिकू महतो ने कहा कि विकास सांसद की प्रथमिकता है। और क्षेत्रीय विकास को अब गति मिलेगी ।
मौके पर सुबोध महतो , गोवर्धन महतो ,बृजेश सिंह,बलराम महतो ,विकास महतो सहित सैकडों लोग मौजूद थे ।
NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

