धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला चैंबर और बैंक मोड़ चैंबर का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद ढुल्लू महतो के नेतृत्व में रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मिला एवं धनबाद की रेल संबंधित मांगो पर एक ज्ञापन सौंपा।
रेल मंत्री ने मिट्ठू रोड भूली अंडरपास* एवं जोड़ाफाटक दक्षिणी क्षोर रेलवे स्टेशन मार्ग पर अपनी सहमति प्रदान कर त्वरित इस पर कार्य करने का आश्वासन दिया साथ ही साथ अन्य मांगों पर भी खास कर नई ट्रेन और साप्ताहिक ट्रेनों को भी नियमित करने का आश्वासन दिया।
मंत्री वैष्णव एवं सांसद ढुल्लू महतो ने चैंबर के सहयोग की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया..
प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव अजय नारायण लाल, बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल महासचिव लोकेश अग्रवाल ,नितिन भट्ट, संजय झा ,खाद्यान्न अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सचिव विकाश कंधवे बरामुरी चैंबर अध्यक्ष देवाशीष पॉल सहित अन्य सामाजिक लोग शामिल थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

