धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 18/02/2025 को धनबाद के लोकप्रिय सांसद ढुल्लू महतो जी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमण्डल धनबाद के उपायुक्त से मिला एवं सिंदरी डोमगढ में एफ सी आई एल के तुगलकी फरमान से अवगत कराया ।
सासंद ने कहा कि सिंदरी में जब ओ बी डम्प के लिए एफ सी आई एल के पास अन्य खाली जमीन उपलब्ध है तो आवासीय क्षेत्र को डिस्टर्ब करने की क्या आवश्यकता है, एफ सी आई एल प्रबंधन बेवजह विधि व्यवस्था बिगाड़ने पर लगा है एवं पीपी कोर्ट के द्वारा लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है जिससे लोगों में भय का माहौल है ।
सांसद ने उपायुक्त से कहा कि मैं कल सिंदरी गया था और हजारों लोगों में जो आक्रोश दिखा वह व्यक्त कर रहा हूं । मैं दिल्ली में मंत्रालय में भी इन बातों को रखूंगा आप अपनी तरफ से भी उचित कार्रवाई करें और जब डंप के लिए अन्य जगह उपस्थित है तो आवासीय कॉलोनी को डिस्टर्ब न किया जाए इस स्थिति में यदि कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी एफ सी आई प्रबंधन की होगी ।
सारी बातों को सुनने के बाद उपयुक्त ने कहा कि यदि एफ सी आई के पास वैकल्पिक जमीन है तो उसे आवासीय क्षेत्र को डंप के लिए सेल कंपनी को देना उचित नहीं है । जरूरत पड़ी तो मैं आर आर नीति जो एफ सी आई और सेल के बीच बनी है उसमें संशोधन करवाने का प्रयास करूंगी । उपयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मैं बहुत जल्द इस विषय पर एफ सी आई प्रबंधन से बात कर इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगी । प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू , दिनेश सिंह, मणि भूषण सिंह, राजीव सिंह ,प्रकाश श्रीवास्तव ,राघव तिवारी ,धीरज सिंह, विदेशी सिंह, सुनील शर्मा थे
NEWSANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट

