धनबाद(NIRSA): फ्रेट कॉरिडोर निर्माण में आसनसोल रेल मंडल द्वारा सोमवार को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के मामले को लेकर शनिवार की शाम सांसद ढुलू महतो शिवलीबाड़ी के सलीका पहुंचे। जहां उन्होंने विस्थापितों से वार्ता कर उनकी समस्या को जाना। उन्होंने मौके से डीआरएम आसनसोल एवं आरपीएफ के बराकर इंस्पेक्टर से बात की। उन्होंने कहा कि आसनसोल रेल मंडल द्वारा 35 मीटर जमीन चिन्हित किया गया है। इसलिए इससे ज्यादा जमीन ना लिया जाए। साथ ही साथ 1 सप्ताह का और मोहलत दिया जाए ताकि विस्थापित हो रहे लोग अपना रहने की व्यवस्था कर सकेंगे..
सांसद जब विस्थापित महिलाओं से मिल रहे थे। उसे वक्त उनके आंखों से आंसू झलक रहे थे। महिलाओं के आंखों से आंसू बहता देख उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है सांसद आपके साथ है। जो भी लोग इसमें उजड़ रहे हैं वे आसपास के सरकारी जमीन में जाकर बस जाएं। अगर उन्हें कोई रोकना है तो इसकी सूचना मुझे दें। मौके पर काफी संख्या में विस्थापित, कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

