सांसद ढुलू महतो के प्रयास से धनबाद को मिला 1130.54 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट…

सांसद ढुलू महतो के प्रयास से धनबाद को मिला 1130.54 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट…

दो 6 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं फूटपठ का होगा निर्माण

सभी वादों को एक – एक कर के पूरा करता जाऊंगा : सांसद ढुलू महतो

धनबाद(DHANBAD): केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के धनबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के बरवा अड्डा पानागढ़ के निरसा और गोबिंदपुर क्षेत्र में फुटपाथ पुनर्निर्माण और दो 6 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना 1130.54 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी..

धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने इस परियोजना के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी से पूर्व में मुलाकात कर इसे मंजूरी दिलवाने के लिए प्रयास किए थे। सांसद श्री महतो ने इस परियोजना को लेकर मंत्री गडकरी को इलाके की यातायात समस्याओं और विकास की आवश्यकता के बारे में पूरी जानकारी दी थी, जिसके बाद अब यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई है..

यह परियोजना झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19, पुरानी GT रोड NH-02) का अहम हिस्सा है। वर्तमान में इस मार्ग पर संरेखण निरसा और गोबिंदपुर के व्यस्त क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिसमें प्रमुख क्रॉस रोड्स के साथ ग्रेड जंक्शन होने के कारण यातायात जाम की समस्या पैदा होती है। प्रस्तावित ग्रेड अलग संरेखण बाईपास इस क्षेत्र में ट्रैफिक की भीड़ को कम करेगा, जिससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यातायात में तेजी आएगी..

सांसद ढुलू महतो ने इस स्वीकृति को झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा, “यह परियोजना न केवल धनबाद और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए विकास का एक नया अध्याय खोलेगी, बल्कि इससे पूरे झारखंड राज्य के यातायात नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा”..

इस परियोजना के तहत 6 लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से क्षेत्र के यातायात की स्थिति में सुधार होगा और लोगों को यात्रा में अधिक सुगमता प्राप्त होगी। साथ ही, मौजूदा फुटपाथ का पुनर्निर्माण सुनिश्चित करेगा कि पैदल यात्री सुरक्षित और आरामदायक तरीके से यात्रा कर सकें..

सांसद महतो ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने झारखंड के विकास को प्राथमिकता दी और इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी। चुनाव के दौरान किये हर एक वादे को पूरा जरूर करूंगा”..

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *