सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने की गिरिडीह में स्पेशल इकोनामिक जोन की स्थापना की मांग…

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने की गिरिडीह में स्पेशल इकोनामिक जोन की स्थापना की मांग…

आजसू सांसद ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को दिया प्रस्ताव

गिरिडीह(GIRIDIH):आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने गिरिडीह में स्पेशल इकोनामिक जोन(एस ईजेड)की स्थापना करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने यह प्रस्ताव केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को नई दिल्ली में दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा है कि स्पेशल इकोनामिक जोन की स्थापना से झारखंड की आर्थिक वृद्धि को जहां बढ़ावा मिलेगा वहीं रोजगार के अपार अवसर की संभावनाएं बनी रहेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को इस बात से अवगत कराया की गिरिडीह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।

साथ ही लोहा उद्योग, रेशम उद्योग, प्लास्टिक उद्योग, माइका उद्योग व ग्लास उद्योग से संबंधित अपार संभावनाएं हैं। इसके मजबूत औद्योगिक आधार व बढ़ते बुनियादी ढांचे को स्पेशल इकोनामिक जोन होने से अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि गिरिडीह में लोह उद्योग से ही 5000 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होता है। यह क्षेत्र पश्चिम बंगाल व बिहार को छूता है।

गिरिडीह में स्पेशल इकोनामिक जोन की स्थापना होने से जहां घरेलू व विदेशी निवेशक आयेंगे वहीं औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक विकास व रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कई कारोबारी गतिविधियां बढ़ेगी। व्यापार का भी विकास होगा। पलायन भी रुकेगा। इसका व्यापक लाभ राज्य को भी प्राप्त होगा। केंद्रीय मंत्री ने मिलने आए गिरिडीह सांसद की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने व प्रस्ताव को देखने के बाद इस मामले में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

NEWSANP के लिए गिरिडीह से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *