धनबाद(DHANBAD): सांसद खेल महोत्सव धनबाद का समापन गुरुवार को बाघमारा के ऐतिहासिक चिटाही खेल मैदान में काफ़ी शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ. इस मौके पर महोत्सव में भाग ले रहे युवा खिलाड़ियों व कई दिग्गज नेताओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा.
खचा खच भरे चिटाही मैदान में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो व धनबाद के भावी मेयर प्रत्याशी सावित्री देवी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस मौके पर महोत्सव का शुभारम्भ भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह एवं सांसद ढुल्लु महतो एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है की विश्व गुरु के आर्थिक पटल पर जिस तरह भारत का नाम रोशन हो रहा है, उसी प्रकार खेल जगत में भी भारत दुनिया का सिरमौर बने. वहीं सांसद ढुल्लु महतो ने प्रधानमंत्री के खेल के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना की. मौके पर उन्होंने झारखण्ड सरकार के खेल के प्रति उदासीन रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की. मौके पर कार्यक्रम को धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर भाजपा झारखंड के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह जी, पूर्व खेल मंत्री अमर बाउरी, बीसीसीएल सीएमडी, झरिया विधायक रागिनी सिंह, भाजपा नेत्री तारा देवी, निरसा के पूर्व विधायक अर्पणा सेन गुप्ता, सिंदरी एसीसी प्लांट के जीएम, भाजपा के वरीय नेतागण, व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

