सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन….

सहिया के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन….

धनबाद(DHANBAD): आदर्श सहिया, स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में धनबाद जिले के 7 प्रशिक्षण केंद्रों पर चार दिवसीय सहिया प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रशिक्षण में जिला प्रशासन के सहयोग से सहिया को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, वीएचएसएनडी, टीकाकरण तथा सामुदायिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने सभी प्रतिभागी सहिया को बैग, टॉर्च, छाता एवं पानी की बोतल युक्त प्रोत्साहन किट वितरित की।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल न केवल सहिया के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव को भी मजबूत करती है।

उन्होंने बताया कि 16 से 19 मार्च तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहिया को उनके मुख्य कर्तव्यों और संस्थागत अपेक्षाओं से पूरी तरह अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के अलग-अलग सत्रों में व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के लिए जीवंत चर्चाओं, विचारशील बहसों, रोल-प्ले और मनोरंजक खेलों के माध्यम से गहरी भागीदारी को बढ़ावा दिया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *