सहियाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन…

सहियाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों की सहियाओं के लिए आज डीआरडीए के सभागार, डीपीआरसी भवन, डीएफओ रेस्ट हाउस, बीबीएमकेयू, प्रखंड कार्यालय गोविंदपुर तथा सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने सभी सहियाओं को बीटीटी की हर बात ध्यानपूर्वक सुनने तथा अपनी पूरी कार्यक्षमता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। वे महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। बच्चों तथा माता की बेहतर देखभाल कर सकती है। वंचित वर्ग तक अपनी पहुंच बना सकती है।

सहियाओं को प्रसव-पूर्व गर्भवती महिला की देखभाल और जाँच, घर पर मुलाक़ात, माँ और शिशु की देखभाल, प्रसव के बाद की देखभाल, कुपोषण, सच्छता, विलेज हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, अर्बन हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, विभिन्न रजिस्टरों में एंट्री करना, सहिया एप का संचालन करना सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *