सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के परिणाम जारी करने को लेकर विधायक राज सिन्हा ने सीएम हेमंत से की मुलाकात…

सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के परिणाम जारी करने को लेकर विधायक राज सिन्हा ने सीएम हेमंत से की मुलाकात…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा 2023 के सामाजिक विज्ञान विषय के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के परीक्षा फल लंबित रहने के समाधान को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले.

विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में लिखित मांग पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि, झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त परीक्षा 2023 में सामाजिक विज्ञान विषय के अभ्यर्थी थे, जो उत्तीर्ण हुए परंतु इन अभ्यर्थियों की परीक्षाफल इस शर्त के आधार पर लंबित रखा गया है कि, यह वाणिज्य संकाय के लेखा समूह विषय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण किये है.जो नियमानुकूल नहीं है .जबकि सामाजिक विज्ञान विषय तथा लेखा समूह के विषय में भिन्नता नहीं है.

विधायक सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस संदर्भ में अभ्यर्थियों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए यह कहा है कि, लेखा/लेखा/ लेखा समूह ‘ए’ विषय से 3 वर्षीय स्नातक प्रतिष्ठा किया है ,जो नियमावली 2022 में वर्णित लेखाशास्त्र विषय के समान है.इन तथ्यों की पुष्टि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग एवं रांची विश्वविद्यालय रांची द्वारा निर्गत सत्यापित प्रमाण पत्र अभिलेख से प्रमाणित है .विधायक श्री सिन्हा ने इसकी प्रति लिखित पत्र में संलग्न की है विधायक श्री सिन्हा ने छात्रों अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए इस पर न्यायोचित कार्यवाही करने की की मांग की है.

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *