सहयोग फाउंडेशन की ओर से नवरात्र डांडिया नाइट का आयोजन…

सहयोग फाउंडेशन की ओर से नवरात्र डांडिया नाइट का आयोजन…

धनबाद (DHANBAD) | सहयोग फाउंडेशन की ओर से आगामी 29.09.2024 को आमंत्रण धैया में शाम चार बजे से नवरात्र डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष नीतू तिवारी ने बताया की अब तक करीब एक सौ से अधिक महिलाएं और युवतियों के डांडिया में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। अभी रजिस्ट्रेशन जारी है लेकिन 27 सितंबर के बाद किसी का रजिस्ट्रेशन नहीं लिया जाएगा। बता दें की सहयोग फाउंडेशन ने हाल ही में मदर्स डे, फादर्स डे और श्री कृष्ण जन्मोत्सव सह खाटू श्याम महोत्सव जैसे सफल आयोजन किए थे। इस बार भी डांडिया का विशाल आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के क्या क्या होगा
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं और बच्चियों की टीम के द्वारा दुर्गपुजा के ऊपर प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। डी जे की धुन पर डांडिया का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जॉली छाबड़ा भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी दिया जाएगा।

क्या है सहयोग फाउंडेशन का उद्देश्य


सहयोग फाउंडेशन विगत चार साल से धनबाद और आस पास के क्षेत्र में सामाजिक कार्य कर रही है।

सुदूरवर्ती क्षेत्र में बच्चों को शिक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध कराना, कंबल वितरण, समय समय पर गरीबों को भोजन कराना, सहित अन्य कार्य किया जाता रहा है।

इस अवसर पर प्रीति रॉय, लक्ष्मी, खुशबू, तनुश्री, रंजना सिंह, किरण रॉय, अर्चना सिन्हा, रितु गुप्ता, सहित अन्य सदस्य मौजूद थींl

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *