सशक्त नारी ही समाज की सबसे मजबूत नींव है – सीमा अग्रवाल…

सशक्त नारी ही समाज की सबसे मजबूत नींव है – सीमा अग्रवाल…

झरिया(JHARIA): अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस पर महिला नेतृत्व और योगदान को नमन करते हुए अपनी महिला पूर्व अध्यक्षाओं का सम्मान किया। यह अवसर नारी शक्ति की उपलब्धियों और समाज में उनकी अग्रणी भूमिका को रेखांकित करने वाला रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीमा अग्रवाल के बुटीक से हुआ, जहाँ उन्हें अंगवस्त्र एवं ‘युवा दर्पण’ भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात मंच का प्रतिनिधिमंडल निशा शर्मा के निवास पहुँचा और उन्हें भी अंगवस्त्र व युवा दर्पण प्रदान कर सम्मानित किया। शाखा ने घोषणा की कि 27 अगस्त की सुबह 11 बजे पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजना चौधरी को उनके निवास पर जाकर यही सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा – “सशक्त नारी ही समाज की सबसे मजबूत नींव है। महिला समानता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर महिला को उसका अधिकार, सम्मान और सपनों का आकाश मिलना चाहिए। आज मंच द्वारा मिला यह सम्मान मेरे लिए गौरव और आत्मीयता का विषय है।”

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा – “मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा ने सदैव महिला नेतृत्व को प्राथमिकता दी है। हमारे पूर्व अध्यक्षाओं का योगदान शाखा की पहचान और मजबूती की नींव रहा है। महिला समानता दिवस पर दिया गया यह सम्मान समाज में समानता और महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश है।”

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव गौतम अग्रवाल ने किया। इस अवसर आशीष भूसानिया, वरिष्ठ सदस्य राजेश अग्रवाल सहित मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह सम्मान समारोह न केवल शाखा के गौरवशाली इतिहास को याद दिलाता है, बल्कि भविष्य में भी महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को और अधिक प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त करता है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *